कुण्डलियाँ छंद..
कोरोना का डर...
कोरोना का डर यहाँ,
फैला चारों ओर।
कैसा है यह वायरस,
नहीं दवा का शोर।।
नहीं दवा का शोर,
करें नव उपचार सभी।
चिन्ता का यह फेर,
कटे जल्दी रोग अभी।
कह तोषण कर जोड़,
हाथ को प्रतिदिन धोना।
करना सभी विरोध,
डरे भागे कोरोना।
चौपाल गली चौक को,
बंद करे सरकार।
पता दवा की है नहीं,
जनता है लाचार।।
जनता है लाचार,
सोचते बैठे सारे।
कोई तो उपचार,
ढूँढ लो मोदी प्यारे।
कह तोषण कर जोड़,
भीड़ जाओ महाबली।
दें कोरोना फेंक ,
झुमें हर चौपाल गली।
कवि तोषण कुमार चुरेन्द्र धनगंइहा
सरपंच, ग्राम पंचायत धनगांव डौं.लोहारा