१ नवंबर २०००
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
पर हाइकु
छत्तीसगढ़
है स्थापना दिवस
सतत बढ़...
तरक्की करे
खुशहाल प्रदेश
उमंग भरे...
मनोकामना
मेरा छत्तीसगढ़
करे साधना...
सुवा करमा
करे गौरवान्वित
तेरी महिमा...
माथ नवाएँ
मंगलाचार करें
महिमा गाएँ...
पावन धाम
है दक्षिण कौशल
निर्मल ग्राम...
श्रृंगी आश्रम
बड़ा मनभावन
शबरी धाम...
•तोषण कुमार चुरेन्द्र •
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें