आओ करें हम मिलके नमन,
भारत माता की आराधना.
ले के तिरंगा साथ बढ़ेंगे,
बलिदानों की उपासना.
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
राजगुरु सुखदेव भगत सिंह,
कितनों वीर महान हुए.
हंसते हंसते हो गए न्योछावर,
देश खातिर कुर्बान हुए.
भारत माँ की आन बचाने,
कर्म साहसिक साधना..... ..
👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦👨👦👦
वीर शिवा आजाद राणा और,
झांसी की लक्ष्मी बाई.
बापू गांधी चाचा नेहरु,
भारत की महिमा गाई.
आजादी के रंग में सभी ने,
रखे जन्म सिद्ध भावना.........
👨🏫👨🏻🎤👩🏻🎤👨🏻🏭👨🔧👩🔧👨🎨👨🔬👳♀
गुणियों मुनियों की संतो का तप,
हमारी अनुपम थाती है.
बलिदानी वीरों की गाथा,
रग अपने लहराती है.
दहाड़ लेंगे बनकर सिंघम,
त्यागे राग आलापना.......
🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁
कृति
तोषण कुमार चुरेन्द्र
९६१७५८९६६७
१९/८/१७
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें