शनिवार, 21 नवंबर 2020

कोरोना की हार(तोषण चुरेन्द्र दिनकर)

*प्रतियोगिता का विषय*
*त्योहार पर कोरोना की हार*

कोरोना संक्रमण के बचाव तथा जनजागरूकता हेतु स्लोगन
---------------------------------------------
1.
दो गज की दूरी सदा,पल-पल धोएँ हाथ।
मास्क हमेशा हो लगा,कभी न घूमें साथ।।

2.
सेनेटाईजर रखें,हरदम अपने पास।
भीड़ भाड़ से सब बचें,बातें मानों खास।।

3.
सर्दी खाँसी हो अगर,करें त्वरित उपचार।
अस्पताल में जाँच से,मिटते रोग हजार।।

4.
आओ इस त्योहार में,दे कोरोना मार।
मानवता की जीत हो,कोरोना की हार।।

5.
जागरूक हम सब बनें,करें देश हित काज।
कोरोना जड़ से मिटे,करें कर्म ये आज।।

6.
जायें जब बाजार हम,या फिर चलें दुकान।
बिन मास्क लेना नहीं,कोई भी सामान।।

7.
बाल युवा बूढ़े-बड़े , रखना सब ये ध्यान ।
मास्क का उपयोग हो,तभी बचेगी जान ।।

8.
कोरोना के काल में , मिलकर ठानें आज ।
जीतेगा अपना वतन , सबको होगा नाज ।।

9.
दीवाली त्यौहार में , दमके मोती शीप ।
कोरोना तम दूर हो , घर-घर चमके दीप ।।

10.

मिलकर कर लें फैसला,कोरोना हो दूर।
सर से लेकर पॉव तक , होवे चकनाचूर।।

11.
स्वच्छ रहे संसार में,खुशियाँ मिले हजार।
खुशियों की दीपावली,कोरोना की हार।।


नाम - भैय्या डुमेश कुमार चुरेन्द्र
पिता - श्री तोषण कुमार चुरेन्द्र
कक्षा - आठवीं
विद्यालय - सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहारा
जिला - बालोद (छ.ग.)491771
मोबाइल - 9617589667

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

शिवनाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...