शनिवार, 25 जून 2016

मेरे प्यारे हिंदुस्तान की

मेरे प्यारे हिंदुस्तान की
हर बात ही निराली।
रक्षक देश की सीमा पर
खेलते होली दीवाली।
हिम आवली पर तिरंगा
लहर-लहर लहराया
महासागर हिन्द करता
हम सबकी रखवाली।
बहती जहां गंगा यमुना
गाय को मां बुलाती।
त्याग और तप की गाथा
कवि की वाणी गाती।
राम कृष्ण जन्म लिया
मां भारती के आंगन में।
तुझको कसम है मिट्टी की
न लगाना दाग दामन में।
-आचार्य तोषण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

शिवनाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...