मंगलवार, 27 मार्च 2018

हसीन पल

हाइकु पञ्च
***************
हसीन पल
यों बिखर न जायें
थोड़ा संभल

एक भी लम्हा
खुशी का न गुजरा
आज भी तन्हा

हरेक घड़ी
तू मुस्कुराता चल
खुशियां खड़ी

आज न कल
कोई नहीं बाँटता
दुःख के पल

एक ही हल
कर्म सिद्धान्त बड़ा
सत्य पे चल

*************************
🌲💧निर्मल 'नीर'💧🌲

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

शिवनाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...