*विधा:/दोहा संग चौपाई*
*विषय :- हिन्दी*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हाथ जोड़ विनती करूँ,हिन्दी में हो बात।
नही कभी भी छोड़ना,दिन हो चाहे रात।।
★★★★★★★★★★
हिन्दी हम सबकी हो भाषा।
मान बढ़ेगा है अभिलाषा।
★★★★★★★★★★
भारत का नित गौरव जानें।
हिन्दी भाषा अपना मानें।
★★★★★★★★★★
हिन्दी से ही जीवन अपना।
आदत में हो लिखना पढ़ना।
★★★★★★★★★★
हम सब बनकर भाषी हिन्दी।
माथ लगाये जननी बिन्दी।
★★★★★★★★★★
आओ इसकी प्राण बचायें।
हिन्दी खातिर उदिम चलायें।
★★★★★★★★★★
हिन्दी सबकी शान है,रखे हृदय में ध्यान।
भाष विदेशी छोड़ दें,बढ़े हिन्द का मान।।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें