गुरुवार, 12 सितंबर 2019

दिन बीते न रैना

दिन बीते न रैना,
आवे न दिल को चैना
आजा मोरे बालमा,
करले प्रीत के बैना

जब न देखू साँवरा सूरत,
दिन नही मेरी ढलती
बनके सूरज नभ मे आजा,
राह रहूँगी तकती
जल्दी आना प्रियतम मेरे,
थक न जाए नैना....

भूख प्यास मुझे लगे नही,
बस मिलने की आस
तन्हाई में बातें करती,
लगे कि तुम हो पास
तुझको मन की तोता मानूँ,
खुद को तेरी मैना....

तोषण कुमार चुरेद्र
"धनगंइहा"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

शिवनाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...