गुरुवार, 27 अगस्त 2020
गणेश वंदना
सोमवार, 22 जून 2020
दिनकर के दोहे
मंगलवार, 9 जून 2020
तोर मया मोर जीव के
राम नाम हे सार
रविवार, 17 मई 2020
भाईचारा
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020
इंसान बनादे..(मुक्त गजल तोषण दिनकर)
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020
किताब
बाकी है...
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020
कुण्डलियाँ दिनकर की
रंग जीवन के
रविवार, 19 अप्रैल 2020
घनाक्षरी विधान
बुधवार, 15 अप्रैल 2020
विज्ञात छंद की बधाई
दिनकर
सोमवार, 13 अप्रैल 2020
मोर मन पंछी परेवना रे...
पानी का मोल
रविवार, 12 अप्रैल 2020
अपील
शनिवार, 11 अप्रैल 2020
मंगलवार, 17 मार्च 2020
कोरोना का डर
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020
बड़े दिनों बाद
रविवार, 1 दिसंबर 2019
मानवता
मानवता
शनिवार, 30 नवंबर 2019
मानवता
आसुरी प्रवृत्ति
बुधवार, 6 नवंबर 2019
गीत राम के.गावव
खोपा के गजरा
सोमवार, 4 नवंबर 2019
करमा गीत
करमा गीत
*मुखड़ा*
#लडका
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
#लड़की
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
*अंतरा 1*
#लड़का
धान लुए हंसिया गजब उड़ाय कंशी
सुध मा तोर खोके मन बजावय बंशी
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
#लड़की
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
*अंतरा 2*
#लड़की
आए ला सावन रिमझिम परे फोहार
बन बन किजरौं मैं पारत हँव गोहार
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
#लड़का
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
*अंतरा 3*
#लडका
सुघ्घर लागे रानी हांसी तोर ठिठोली
कजरेली नैना ले मारे मया गोली
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
#लड़की
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
*अंतरा 4*
#लड़की
धिक धिनिंधा मादर बाजे करमा के ताल
तोर मया म होगेंव बही हाल हे बेहाल
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
#लड़का
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
*संघरा*
#लड़का_लड़की
करमा नचाहूं तोला ओ आना मादर के थाप मा
करमा नचादे मोला गा आना मादर के थाप मा
गीत
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगंइहा
डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़ ९६१७५८९६६७
रविवार, 27 अक्टूबर 2019
सबके घर दीया बरे
सबके घर दीया बरे,जगमग हे संसार।
कमलापति के संगिनी,देवय खुशी अपार।।
देवय खुशी अपार,साथ में झूमव नाचव ।
राग द्वेष सब टार,मया के गाना गावव।।
सुन तोषण के बात,गोठ हे जब्बर कबके।
राखव मीठ जबान,मिले हे ममता सबके।।
_*तोषण कुमार चुरेन्द्र*_
_*धनगंइहा,डौंडी लोहारा*_
_*९६१७५८९६६७*_
रविवार, 20 अक्टूबर 2019
मिट्टी का दीपक
मिट्टी का है स्वरूप मेरा, मिट्टी में ही मिल जाऊँगा।
बनकर दीपक बाती संग मैं,तम को भी जीत जाऊँगा।
मुझसे ही आदि जगत की, और अंत भी मुझसे ही।
जब तक जलता रहूँगा जग में, ज्योति मिलेगी मुझसे ही।
है जितनें संसार में प्राणी सबमें एक ही ज्योति,
होता जीवन सब प्रकाशित और अंधेरा मुझसे ही।
साथ मिले जो सबका मुझको,मैं भी साथ निभाऊँगा।
बनकर दीपक बाती संग मैं,तम को भी जीत जाऊँगा।
मिट्टी का दीप जान न मुझको,जीवन अपनी मिट्टी की।
दीपक लेकर करले पूजा,मातृभूमि सबकी मिट्टी की।
बन जाए अनमोल ये जीवन,हो जाये जग नाम अमर,
दीपदान कर अपने वतन पे,कर्ज चुका दे इस मिट्टी की।
बनकर ऊर्जा तेरे भाल पर,मिट्टी से तिलक लगाऊँगा।
बनकर दीपक बाती संग मैं,तम को भी जीत जाऊँगा।
हर घर हर चौराहे पे दिखता,हर गली बाजार पे बिकता।
मेरे बिन हर आँगन सूना,रौशन हर द्वारे मिलता।
मेरी महत्ता मान लो सब,अपना वजूद जान लो सब,
मुझसे ही होता अरूणोदय,और मुझसे है पुष्प खिलता।
मुझको सब स्वीकार करलो,नित नया सवेरा लाऊँगा।
बनकर दीपक बाती संग मैं,तम को भी जीत जाऊँगा।
रचना
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगंइहा,डौंडी लोहारा
९६१७५८९६६७
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019
करले जपन सियाराम के माला
करले जपन सियाराम के मालाs
चोला तर जाहीss नाss
बीsच भँवर मा फँसे हे डोंगा
पाsर हो जाsहीss नाss
◆
खाली हाथ तैहा आये जगत में
खाली हाथ जाबे नाsss
जाये के पहिलीs तैहाs रे बइहा
राम गुन गाले ना
धरम करम के करले कमाई
जिवरा जुड़ाही ना
बीsच भँवर मा फँसे हे डोंगा
पाsर हो जाsहीss नाss
◆
माटी के ओढ़ना माटी बिछौना
माटी के हे घर बार
राम भजन बिन जिनगी हे बिरथा
हावय जगत में सार
परही छिंटा पानी के ढेला मा
झट घुर जाही ना
बीsच भँवर मा फँसे हे डोंगा
पाsर हो जाsहीss नाss
◆
चारेच दिन के चटक चँदैनी
फेर अँधियारी रात
मया मोह मा झन फँसे रहिबे
मान तोषण के बात
हावय जिनगी हरियर पाना
एकदिन पिंवराही ना
बीsच भँवर मा फँसे हे डोंsगा
पाsर हो जाsहीss नाss
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
बुधवार, 18 सितंबर 2019
सियाराम गाले ना
गव इय्या होते ता गवातेंव तोला जी
भज इय्या होते ता भजातेंव जी
जाए के बेरा संगी रे सियाराम गाले ना
नौ महिना ले दाई के कोख मा
उल्टा रेहे टँगाये
राम नाम ला जपहूँ कहिके
वादा करके आये
मन इय्या होते ता मनातेंव तोला जी
सुन इय्या होते ता सुनातेंव जी
जाए के बेरा संगी रे सियाराम गाले ना
रूपिया पइसा महल अटारी
सब इँहिचे रही जाही
दाई ददा कुटुंब कबीला
संग कोनों नंइ जाही
गुन इय्या होते ता गुनातेंव तोला जी
भज इय्या होते ता भजातेंव जी
जाए के बेरा संगी रे सियाराम गाले ना
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगंइहा
सोमवार, 16 सितंबर 2019
भजन करलव राम के
भजन करलव राम के,जग शोर होवय जी
जर भूँजा के राखर,तन तोर होवय जी
भजन करत करत संगी,तरगे मीरा बाई
दरसन देवय जेला,किसन कन्हाई
भाव भगति के दहरा मा ,हिलोर होवय जी
जर भूँजा के राखर,तन तोर होवय जी
बोईर खवाके शभरी नवधा भगति गाये
राम गुन गाके भीलनी,जीवन मुक्ति पाये
शभरी के जिनगी मा,विभोर होवयजी
जर भूँजा के राखर,तन तोर होवय जी
मन के मंदिर मा,सियाराम ला बसाले
राम चरन मा तँय,ध्यान ला लगाले
धरम करम करले,जग मा शोर होवय जी
जर भूँजा के राखर,तन तोर होवय जी
राम नाम गावत गावत,तरगे ऋषि ज्ञानी
भजन सुनावत हे,तोषन अगयानी
सुन्ना मन के मंदिर अब,अंजोर होवय जी
जर भूँजा के राखर,तन तोर होवय जी
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगंइहा
हिन्दी
*विधा:/दोहा संग चौपाई*
*विषय :- हिन्दी*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हाथ जोड़ विनती करूँ,हिन्दी में हो बात।
नही कभी भी छोड़ना,दिन हो चाहे रात।।
★★★★★★★★★★
हिन्दी हम सबकी हो भाषा।
मान बढ़ेगा है अभिलाषा।
★★★★★★★★★★
भारत का नित गौरव जानें।
हिन्दी भाषा अपना मानें।
★★★★★★★★★★
हिन्दी से ही जीवन अपना।
आदत में हो लिखना पढ़ना।
★★★★★★★★★★
हम सब बनकर भाषी हिन्दी।
माथ लगाये जननी बिन्दी।
★★★★★★★★★★
आओ इसकी प्राण बचायें।
हिन्दी खातिर उदिम चलायें।
★★★★★★★★★★
हिन्दी सबकी शान है,रखे हृदय में ध्यान।
भाष विदेशी छोड़ दें,बढ़े हिन्द का मान।।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
शिक्षक
शिक्षक
लक्ष्य का हमको ज्ञान कराते।
बिना इनके दीक्षा कहाँ पाते।
करने जग को रौशन यह जो,
बन दीपक स्वयं जल जाते।
महिमा जिनकी बर्नी न जाये।
वेद पुरान भी पार नहीं पाये।
सत्य असत्य का फर्क बताने,
सदा सज्जन के पथ अपनाये।
शिक्षक मेरे हैं राह दिखाते।
मानवता का है पाठ पढ़ाते।
जो भी इनका नित करता मान,
सदा जीवन में आशीष पाते।
गर्व जिनके मन नहीं होते।
सतत् कर्म में जुटे हैं होते।
खुद की चिंता नही है होती,
सत कर्म जीवन भर होते।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
शिक्षक
सबके अपने है यहाँ,
मुखरित नये विचार।
प्रकटाती सद्भावना,
यही कलम की धार।।
शिक्षक गुण की खान है,
भरते निशदिन ज्ञान।
कृपा मिले इनकी सदा,
माँगू यह वरदान।।
करे डाँट फटकार जब,
पालें ना मन में द्वेष।
करें सदा सम्मान तो,
मिलते कृपा विशेष।।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
रघुवर राम की
दोहा
मेरे रघुवर राम की,बड़ी निराली बात।
कृपा करे श्री राम जी,मिले अजब सौगात।।
हनुमत जिनके भक्त है,धरे हृदय में ध्यान।
बनके निशदिन दास जो,रखते प्रभु का मान।।
दशरथ नंदन हो प्रभु,करूँ सदा गुणगान।
सीता के हे प्राण पति,सदा करो कल्याण।।
कैकेयी के लाडले,कौशिल्या के लाल।
बसते शंकर के हृदय, जपे काल के काल।।
माया के संसार में,रहे हमेशा साथ।
तोषण माँगे वर सदा,चरण झुके बस माथ।।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
बेटी
छत्तीसगढ़ी
कज्जल छंद
बेटी
बेटी हावय मोर आन।
बेटी हावय मोर शान।
पढ़ही तनुजा बढ़े मान।
सगरो दुनिया करे गान।
ये सबके बनाथे काज।
रखथे बेटी मोर लाज।
बनके तैहा शेर आज।
बैरी बर तै गिरा गाज।
चंदा जइसे तोर रूप।
सहिके तैहा छाँव धूप।
बाधा करथस ढेर लूप।
पूजय तोला सूरज भूप।
मिलही तोला दुआ ढेर।
होवय देर भले सवेर।
कोनों तोला दे नटेर।
आँखी देबे तै तरेर।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
डौंडी लोहारा
बहना का प्यार
*बहना का प्यार*
बहन को तीज लिवाने के लिए किसन घर से मोटर सायकल लेके निकला।मन ही मन मुस्कुराते हुए जा ही रहा था कि अचानक.....पीछे से एक मोटर सायकल वाले ने तेज रफ्तार से आते हुए किसन को ठोकर मार दी।
इधर सुनीता भी आज मन ही मन गुनगुना रही है कि आज भैय्या मेरा तीज के लिए लिवाने आने वाला है।मुंडेर पें कौआ कांव-कांव करते संदेशा सुना रहा है।पंछी की कलरव भी मन को भा रही है।
सुनीता भैय्या के आने का इंतजार कर रही थी।तभी.... फोन की घंटी बजी।संदेश आया कि तेरा भैय्या अस्पताल में भर्ती है जल्दी से आ जाओ।
संदेश मिलते ही दंग रह गयी।"हे भगवान! सोचा क्या और क्या हो गया?" सुनीता सोचने लगी। जैसे तैसे बहना अस्पताल पहुंची।भैय्या को देखा ।सुकुन की साँस ली कि ज्यादा चोटें नही आईं।कहने लगी "क्या भैय्या !धीरे चलाना चाहिए न!तुम्हें कुछ हो जाता तो...?"
"जब तक तेरी जैसी बहन मेरे साथ है तो मुझे कुछ भी नही हो सकता।" किसन ने कहा।
"इस साल तीज में भोलेनाथ से अपने पति अपने बच्चों की सलामती के साथ-साथ तेरे लिए भी दुआ मागूँगी कि तू सदा खुश रहे ।तुम्हें दुनिया में कोई तकलीफ न हो।" सुनीता ने कहा।
किसन एक टक अपनी बहन को देखता रहा।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
कृष्ण वंदना
माखन खाता नन्द घर,मधुबन करता रास।
कब आओगे मोहना,बसी नयन में आस।।
हाथ पसारे द्वार तिहारो।
मेरो मन करता जयकारो।
मुरलीधर तुम नाग नँथायो।
राधे रानी के मन भायो।
गोपाला केशव बहुते नामा।
आना माधव अपनो ग्रामा।
मीत सुदामा तोहे प्यारा।
जानत हर कोई जग सारा।
दे दीजै प्रभु यह वरदाना ।
सकल जगत हो आप समाना।
आओ नटवर धीर बँधाओ।
फिर एक बार गीता गाओ।
तेरे दरशन की आस में,रोवत हैं बृज धाम।
आजा गिरधर लौट के,फिर राधा के ग्राम।।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
पाप पुण्य का लेखा
पाप पुण्य का लेखा।
कर्ता है कौन देखा?
आज मेरी कल तेरी,
सबकी बारी आनी।
जनम मरण शाश्वत सत्य,
रखिए याद जुबानी।
मेरा यहाँ न तेरा यहाँ
कोई नही बसेरा,
आते जाते रहते लोग
जग हुआ सरायखाना।
रोते आए रूलाके जाना
ये कहाँ की रीत?
आपस हो बस भाई चारा
बसी रहे बस प्रीत की गीत।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
दीदार करया हूँ
चोरी छिपे सही दीदार करता हूँ।
जानें नहीं कभी मैं प्यार करता हूँ।
देखे कभी नमी आँखें झलक से जो,
अपनी झुकी निगाहें चार करता हूँ।
तेरे हँसी लबों की चाहत मुझे है,
खुद को कभी-कभी बीमार करता हूँ।
माना मुझे नही आता मुस्कुराना,
तेरे लिए जहाँ गुलजार करता हूँ।
समझो नहीं कभी गूँगा बधिर हमको,
इश़्की जुबाँ अभी इजहार करता हूँ।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
काले बादल
हाइकु
काले बादल-
व्योम मंडल में
छिपा भास्कर।
ऊष्ण प्रचंड-
पावस अगुवाई
करती धरा।
अमर बेल-
पीपल वृक्ष पर
पंछी का डेरा।
नीम का पत्र-
कीटनाशक दवा
हानिकारक।
पलाश पुष्प-
अति मनभावन
फागुन मास।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
"धनगंइहा"
मोरा आँखी के तारा
मोर आँखी के तारा रे,करबे जग उजियारा रे
दीन दुखिया के सेवा करबे ,बनबे जग के दुलारा रे
तोर पाए के खातिर बेटा, कतको बरत उपवास करेंन
जूड़ बासी खाके ललना,तोर बर ताते भात करेंन
धरती दाई के रक्षा करे बर,रहिबे तैं रखवारा रे
मोर आँखी के तारा रे...
ध्रुव प्रहलाद के रद्दा म चलबे,सबके आशीर पाबे
वीर बालक खुदी बनके तै,दाई के लाज बचाबे
दुध के करजा पूरा करबे,होही तभे चुकारा रे
मोर आँखी के तारा रे...
लव कुश जइसे ज्ञानी होबे,राम के गुन ला गाबे
तर जाही जम्मो दुखियारी,भव ले पार लगाबे
बनबे राम के दूत लाला,सीता के तैहा पियारा रे
मोर आँखी के तारा रे
तोषन धनगंइहा...
कृष्ण कन्हाई
दही चुराने माखन खाने
जन्म लिये हैं कृष्ण कन्हाई।
नटवर नागर सुख के सागर
जन्म दिवस पर लाख बधाई।
पापी को मारे संत उबारे
समरांगण गीता ज्ञान सुहाई।
मातु यशोदा नंद बाबा
हलधर तेरे बड़के भाई।
मित्र सुदामा के झोली भरे तुम
खुशियाँ सारी मंगल आये।
घर घर दीप जलाए गोपी
सभी जन मिलके सोहर गाये।
दीन दुखियन के त्रास हरे
प्रभु तीनों तिलोक जग हर्षाये।
आजा नटवर लाज बचाने
कलयुगी द्रोपदी ये गोहराये।
तोषन धनगंइहा
डौंडी लोहारा
दिन बीते न रैना
दिन बीते न रैना,
आवे न दिल को चैना
आजा मोरे बालमा,
करले प्रीत के बैना
जब न देखू साँवरा सूरत,
दिन नही मेरी ढलती
बनके सूरज नभ मे आजा,
राह रहूँगी तकती
जल्दी आना प्रियतम मेरे,
थक न जाए नैना....
भूख प्यास मुझे लगे नही,
बस मिलने की आस
तन्हाई में बातें करती,
लगे कि तुम हो पास
तुझको मन की तोता मानूँ,
खुद को तेरी मैना....
तोषण कुमार चुरेद्र
"धनगंइहा"
विशिष्ट पोस्ट
शिवनाम
राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...
-
🌷यशवंत"यश"सूर्यवंशी 🌷 भिलाई दुर्ग छग हाइकु 🥀ईमली🥀 मन मचला संतान के संके...
-
तरु की छाँव खेलता बचपन अपना गाँव मिट्टी चंदन निखरित मस्तिष्क कोटि वंदन बहे सरिता है धरा पल्लवित मग पुनिता कुँजती पिक लगे मनभावन द...
-
दाई के कोरा हे धान के कटोरा तिहार पोरा... सोहय धान छत्तीसगढ़हीन बेटा किसान... कौशल राज ननिहाल राम के नाचव आज... नवा अंजोर जगमगात ग...