गुरुवार, 7 जुलाई 2016

सफलता की सीढ़ी

सफलता की सीढ़ी
चींटी जैसे दाना लेकर
पर्वत हमको चढ़ना है।
आंधी और तूफान में
दीपक जैसे जलना है।
चलना है साथ एक हो
हाथ सबका पकडना है।
हो सुगंधित सारा चमन
बन पुष्प ऐसे महकना है।

कितनी भी आए कठिनाई
स्वयं हमको लडना है।
नमन करे दुनिया हमको
गढ़ हमको गढ़ना है।
छोड़ दुनिया को पीछे
हमको आगे बढ़ना है।
सफलता की सीढियों पर
हमें निरंतर चढ़ना है।।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

शिवनाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...